पाकुड़, फरवरी 8 -- पाकुड़, हिटी। जिले भर में शनिवार को मैट्रिक व इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। पहली पाली में जिले भर के 21 परीक्षा केंद्रों में मैट्रिक के सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा संपन्न हुई। जहां कुल 7989 परीथार्थियों में से 7971 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं 18 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में जिले में बनाए गए आठ परीक्षा केंद्रों में इंटर विज्ञान संकाय के भौतिकी विषय की परीक्षा हुई। जिसमें कुल 750 परीक्षार्थियों में से 747 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। वहीं 03 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। वहीं कई परीक्षा केंद्रों का डीसी मनीष कुमार ने निरीक्षण भी किया। वहीं महेशपुर में भी परीक्षा के लिए कुल पांच परीक्षा केंद्रों में सामाजिक विज्ञान क...