बक्सर, फरवरी 21 -- विज्ञान की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, दोनों पालियों में उपस्थिति रही बेहतर सभी केंद्रों पर कदाचारमुक्त माहौल, प्रशासन ने सुरक्षा के रखें थे कड़े इंतजाम बक्सर, हमारे संवाददाता। जिले के 30 केंद्रों पर शनिवार को विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। दोनों पालियों में परीक्षार्थियों की उपस्थिति संतोषजनक रही। प्रथम पाली में कुल 13,140 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 12,998 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 142 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में कुल 11,981 परीक्षार्थी निर्धारित थे। इनमें से 11,829 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिए। जबकि 152 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पाली में भी निष्कासन की संख्या शून्य रहा। विज्ञान विषय की परीक्षा में छात्रों को ...