अररिया, मार्च 31 -- जोकीहाट । (एस) मैट्रिक की परीक्षा में प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाके के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया। उमवि महलगांव के एचएम सुरेन्द्र प्रसाद साह ने बताया कि जिया कुमारी ने 457 अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर तो दिलनवाज आलम ने 448 अंक हासिल कर सेकेंड टापर बना। भूना 15 बच्चों ने बाजी मारी। रहमत अली ने बताया कि सुहानी 424 लाकर प्रथम तो बीबी रूमी ने 417 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रहा। इसके अलावे सादिक, रूमा,प्यारी व फरहान ने प्रथम श्रेणी से पास किया। वहीं सलमान हैदर ने साइंस विषय मे 445 अंक प्राप्त कर जिले मे चौथा स्थान हासिल किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.