लोहरदगा, जनवरी 29 -- लोहरदगा, संवाददाता।झारखण्ड अधिविद्य परिषद, रांची द्वारा आयोजित होनेवाले वार्षिक माध्यमिक परीक्षा-2026 और इंटरमीडिएट (कला, विज्ञान और वाणिज्य) परीक्षा-2026 के आयोजन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को उपायुक्त डा ताराचंद की अध्यक्षता में बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। इसमें डीसी ने सभी संबंधित दण्डाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और केंद्राधीक्षकों से कहा कि परीक्षा पूरी तरह कदाचारमुक्त होना चाहिए। इसमें किसी भी स्तर से लापरवाही नहीं होनी चाहिए। परीक्षार्थियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए। परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते समय परीक्षार्थियों द्वारा मोबाईल या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट रखने की जांच कर ली लाए। परीक्षा के पूर्व छूटे हुए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी इंस्टॉल करा लें। उसके फुटेज सुरक्षित रखे जाएं। जो भी अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.