सिमडेगा, फरवरी 2 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में मंगलवार से कुल 26 केन्द्रों में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शुरु होगी। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर मैट्रिक के लिए 21 और इंटर परीक्षा के लिए पांच केन्द्र बनाए गए हैं। इस वर्ष इंटर में कुल 60,13 एवं मैट्रिक में 8757 छात्र परीक्षा देंगे। परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त महौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक एवं सुरक्षा की व्यवस्था लगभग पुरी कर ली गई है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए भी तैयारी की गई है। मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के लिए सभी परीक्षा केंद्रो में विभिन्न स्कूलों के शिक्षक शिक्षकाओं को वीक्षण कार्य के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। इसके अलावे सीसीटीवी फुटेज देखने के लिए भी दल का गठन किया गया है। परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर सभी संबंधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.