रांची, जून 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड एकेडमिक काउंसिल मैट्रिक और इंटरमीडिएट के प्रश्नों का क्वेश्चन बैंक तैयार करेगी। इसे तैयार करने के लिए जैक ने शिक्षकों की बैठक बुलाई है। शनिवार को होने वाली बैठक में 31 शिक्षकों को बुलाया गया है। भौतिकी, रसायनशास्त्र, जीव विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, अंग्रेजी, हिन्दी विषय के शिक्षकों को बुलाया गया है। रांची जिले के ये सभी शिक्षक शनिवार को क्वेश्चन बैंक तैयार करेंगे। इसमें सभी विषयों के सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों को रखा जाएगा। शिक्षक विषयवार प्रश्न देंगे, जिसे क्वेश्चन बैंक में शामिल किया जाएगा। प्रश्न नई शिक्षा नीति के आधार पर तैयार किए जाएंगे। जैक इसे एनसीईआरटी की बैठक में रखेगा। बाद में इसे मैट्रिक और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के लिए भी जारी किया जाएगा। वे 2026 में होन...