मुंगेर, जनवरी 1 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर डीएम निखिल धनराज की अध्यक्षता में बुलाई गई बैठक के आदेश (ज्ञापांक-1647, दिनांक 17.09.2025) के आलोक में मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा- 2026 की तैयारी के लिए मुंगेर जिला अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय, जिला स्कूल, मुंगेर के भवन में डिजिटल स्टूडियो-सह-कोचिंग सेंटर का संचालन किया जा रहा है। यह जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय (माध्यमिक शिक्षा-सह-साक्षरता) द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई। विज्ञप्ति के अनुसार, जिले के योग्य विज्ञान शिक्षकों द्वारा सोमवार से शुक्रवार तक निर्धारित समय-सारणी के अनुसार कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। कोचिंग में शामिल छात्र-छात्राओं का प्रत्येक शनिवार को मॉक टेस्ट लिया जाता है, ताकि उनकी तैयारी का नियमित आकलन किया जा सके। इस डिजिटल स्टूडियो के माध्यम से जिले के...