रांची, अप्रैल 5 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से 12 अप्रैल से मैट्रिक-इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होगा। राज्य भर में 60 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। जैक ने 15 मई तक मूल्यांकन पूरा करने का लक्ष्य निर्धारण किया है। वहीं, 20 मई से इसके परिणाम जारी हो सकेंगे। सबसे पहले मैट्रिक और इंटरमीडिएट साइंस के परिणाम जारी किये जाएंगे। इसके बाद मई के अंत तक इंटरमीडिएट कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट जारी होगा। मूल्यांकन कार्य शुरू होने से पहले 11 अप्रैल को जैक कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसमें क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, जिला शिक्षा पदाधिकारी और मूल्यांकन केंद्र निदेशक शामिल होंगे। कार्यशाला में मूल्यांकन केंद्र निदेशक को गाइडलाइन दिया जाएगा कि कैसे ससमय उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.