पटना, फरवरी 9 -- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने वार्षिक माध्यमिक (सैद्धान्तिक) परीक्षा, 2026 के लिए सात जिलों के परीक्षा केन्द्रों में बदलाव किया है। यह बदलाव लखीसराय, पूर्वी चम्पारण, भोजपुर, गयाजी, जहानाबाद, सारण और सीवान जिलों में किया गया है। समिति ने कहा है कि संबंधित जिलों के जिला अधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी की अनुशंसा के आलोक में यह निर्णय लिया गया है। प्रभावित सभी परीक्षार्थियों के संशोधित मूल प्रवेश पत्र समिति की आधिकारिक वेबसाइट exam.biharboardonline.org पर अपलोड कर दिए गए हैं। संबंधित विद्यालयों के प्रधानों को इन प्रवेश पत्रों को डाउनलोड कर अपने हस्ताक्षर एवं मुहर के साथ परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराना होगा। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने विद्यालय प्रधान से संपर्क कर संशोधित प्रवेश पत्र प्राप्त कर लें और प्रवेश पत...