गया, फरवरी 24 -- वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 के छठे दिन सोमवार को दोनों पालियों में अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। जिले के 63 केंद्रों पर हुई परीक्षा एक भी निष्कासन नहीं हुआ। अब तक की परीक्षा में सबसे अधिक परीक्षार्थी सोमवार को अनुपस्थित रहे। दोनों पाली मिलाकर 1838 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। शिक्षा विभाग के अनुसार सोमवार को दोनों पालियों में 70 हजार 365 परीक्षार्थियों की परीक्षा देने की व्यवस्था रही। पहली पाली में 35 हजार 69 व दूसरी में 35 हजार 296। 70 हजार 365 में से 68 हजार 527 परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया। पहली पाली में 1010 और दूसरी में 828 गैरहाजिर रहे। सोमवार से पहले 21 फरवरी को 1769 और 20 फरवरी को 1659 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे थे। छह दिनों से चल रही आ रही परीक्षा का समापन 25 फरवरी का होगा। अब 24 फरवरी मंगलवार को दोनों पालियों में...