गुमला, फरवरी 18 -- गुमला संवाददाता। नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित रूप से कराने के उद्देश्य से बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी प्रेरणा दीक्षित ने समाहरणालय परिसर स्थित मैटेरियल सेल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चुनाव से संबंधित सामग्री की उपलब्धता,संधारण, पैकेजिंग व वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में डीसी ने मतदान दलों को उपलब्ध कराई जाने वाली सामग्रियों जैसे बैलेट यूनिट से संबंधित सहायक सामग्री, सील, टैग, प्रपत्र, स्टेशनरी व अन्य आवश्यक चुनावी सामग्री के रख-रखाव तथा सूचीकरण की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी सामग्रियों का भौतिक सत्यापन करते हुए चेकलिस्ट के अनुरूप पैकेटवार तैयारी सुनिश्चित की जाए, ताकि मतदान तिथि से पूर्व किसी प्रकार की कमी न रहे। डीसी ने मैटेरियल डिस्पैच प्रक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.