मैनपुरी, अप्रैल 9 -- कस्बा में आयोजित कंस मेला महोत्सव के त्तहत बिहारीजी मंच पर मैजिक शो का आयोजन किया गया। वहीं गंगा चरण इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। मैजिक शो का आयोजन अमित गुप्ता, राहुल गुप्ता, अमित शाक्य द्वारा आयोजित कराया गया। जिसमें फिरोजाबाद के जादूगर संदीप शर्मा ने अपने करतब दिखाए। मैजिक शो का शुभारंभ मेला कंस महोत्सव के अध्यक्ष अरुण मिश्रा, उपाध्यक्ष डा. धर्मेंद्र यादव व चेयरमैन प्रतिनिधि योगेंद्र गुप्ता, मेला संरक्षक देवेंद्र मिश्रा द्वारा किया गया। मैजिक शो में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और शो का आनंद लिया। बूढ़े-बच्चे मैजिक शो देखकर गदगद नजर आए। मैजिक शो के दौरान जादूगर संदीप शर्मा ने कहा कि जादू कोई तंत्र मंत्र का खेल नहीं है यह एक कला है। जो हाथ की सफाई और कुछ यंत्रों की सहायता से किया...