फिरोजाबाद, नवम्बर 1 -- थाना सिरसागंज पुलिस ने टाटा मैजिक चोरी कर ले जा रहे अभियुक्त को पुलिस ने आठ घंटे में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार का लिया। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से मैजिक व असलाह बरामद किए हैं। पुलिस की अभियुक्त से सिरसागंज के भावली मोड़ एनएच -19 पर मुठभेड़ हुई। पुलिस को उसके बारे में पता चला था। थाना प्रभारी वैभव कुमार थाना सिरसागंज पुलिस बल के साथ वहा पर चैकिंग कर रहे थे। उसी दौरान भावली की तरफ से एक टाटा मैजिक छोटा हाथी आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस टीम ने चालक को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख चालक गाड़ी को पीछे मोड़कर भागने के प्रयास करने लगा। किन्तु सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण छोटे हाथी को मोड़ नहीं पाया। खुद को घिरता हुआ देख चालक गाड़ी से उतरकर भागने का प्रय...