जौनपुर, फरवरी 4 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जौनपुर-केराकत मार्ग पर गजना स्थित यूनियन बैंक के पास मंगलवार की शाम मैजिक और कार में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार मैजिक वाहन माल लादकर केराकत की ओर जा रहा था, जबकि केराकत की तरफ से आ रही कार में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भटेवरा गांव निवासी 24 वर्षीय प्रदुम यादव और उसका छोटा भाई 22 वर्षीय चित्रांश यादव सवार थे। जैसे ही कार गजना यूनियन बैंक के पास पहुंची, सामने से आ रही मैजिक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उ...