बागेश्वर, जनवरी 1 -- बागेश्वर। अल्मोड़ा मैग्नेसाइट फैक्ट्री का दोबारा संचालन करने की मांग को लेकर कर्मचारी एक बार फिर मुखर हो गए हैं। कर्मचारियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। फैक्ट्री कर्मी गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे से मिले। उन्होंने डीएम को बताया कि 1972 से यह फैक्ट्री संचालित हो रही है। इसमें करीब 200अस्थायी रूप से कर्मचारी तैनात हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...