ग्वालियर, जनवरी 16 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिला न्यायालय ने अपने नाना सहित अन्य परिजनों को मैगी में नींद की गोलियां मिलाकर खिलाने वाली नातिन को गैर इरादतन हत्या के मामले में सजा सुनाई है। उसे जिला न्यायालय से न्यायिक अभिरक्षा में सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।काजल नाम की यह लड़की घर से कीमती सामान लेकर भाग निकली थी। बीमार नाना ने घटना के तीन दिन बाद ही दम तोड़ दिया था। इस मामले में जिला न्यायालय ने आरोपी नातिन काजल को 7 साल के सश्रम कारावास की सजा से दंडित किया है जबकि उसके प्रेमी को दोष मुक्त कर दिया है। काजल अपने प्रेमी के साथ घर का सामान लेकर भाग निकली थी। भागने से पहले उसने मैगी में बड़ी मात्रा में नींद की गोलियां मिलाकर नाना को खिला दी थीं। जिससे वह भी बेहोश हो गए।काजल ने अपने मामा सोनू को भी यह मैगी खिलाई थी लेकिन वह किसी तरह बच गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.