मुरादाबाद, फरवरी 19 -- मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज ने मैक्स मेडसेंटर में समर्पित यूरोलॉजी, रोबोटिक सर्जरी और किडनी ट्रांसप्लांट ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इन सेवाओं का शुभारंभ मैक्स हॉस्पिटल, पटपड़गंज के यूरोलॉजी, रोबोटिक एवं किडनी ट्रांसप्लांट विभाग के प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉ. पवन केसरवानी ने किया। डॉ. पवन केसरवानी प्रत्येक माह के तीसरे गुरुवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मैक्स मेडसेंटर, मुरादाबाद में प्राथमिक परामर्श और फॉलोअप के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस अवसर पर डॉ. पवन ने आगे बताया कि पिछले कुछ वर्षों में रीनल रिप्लेसमेंट और ऑर्गन सपोर्ट के क्षेत्र में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के कारण उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...