एटा, जनवरी 21 -- घर लौट रहे बाइकसवार युवक को मैक्स पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल को मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरी तरफ दो ट्रक आपस में भिड़ गए। दोनों ट्रक के चालक घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना सकीट के गांव गढिया यादगापुर निवासी हरीश चन्द्र (50) पुत्र तालेवर मंगलवार को किसी काम से शहर आए थे। देररात बाइक से गांव लौट रहे थे। शिकोहाबाद रोड स्थित गांव डांडा के पास पहुंचे। वहीं पर मैक्स पिकअप ने रौंद दिया। टक्कर लगने से युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल को मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पीआई के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी पर पहुंचे घरवालों में शव को देख कोहराम मच गय। दूसरी तरफ अवागढ़ क्षेत्र में मंगलवार ...