आगरा, जून 22 -- शनिवार देर रात सिकंदरा सब्जी मंडी से लौट रही महिला यमुना के जवाहर पुल पर मैक्स और कंटेनर में हुई टक्कर की चपेट में आ गई। पुल से नीचे यमुना तलहटी में जा गिरी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में हॉस्पिटल भेजा। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त मैक्स को हटाकर यातायात सुचारू कराया। प्रत्यक्षदर्शी महेश ने बताया कि घायल महिला उनकी मौसी पिंकी कृष्ण बाग कॉलोनी सौ फुटा निवासी हैं। पति की मौत के बाद वह गुजर-बसर के लिए टेढ़ी बगिया पर सब्जी की दुकान लगाती हैं। शनिवार रात करीब 11 बजे वह दोनों सिकंदरा मंडी से सब्जी लेने गए थे। वहां से करीब 1:30 बजे सब्जी खरीदकर ऑटो से घर लौट रहे थे। जवाहर पुल पर अचानक ऑटो से टमाटर की ट्रे गिर गई। टमाटर फैल गए। मौसी ऑटो रुकवाकर बिखरे टमाटरों को बीन रही थीं। उसी समय पीछे मैक्स आई और रुक गई...