नई दिल्ली, जनवरी 20 -- राहुल मानव नई दिल्ली। दिल्ली में सड़कों पर धूल उड़ने से लोगों को काफी परेशानी होती है। इस समस्या को दूर करने के लिए अब दिल्ली नगर निगम ने नई योजना तैयार की है। इसके तहत मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों को खरीदने की तैयारी चल रही है। साथ ही अब रात में सड़कों की सफाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि अभी निगम के पास 70 मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनें हैं। इसे 250 करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए 20 करोड़ रुपये से अधिक का बजट तय किया गया है। महापौर राजा इकबाल सिंह ने बताया कि दिल्ली की हवा को साफ रखने के लिए निगम मिशन मोड में काम कर रहा है। इसके लिए मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों से अब रात के समय भी साफ-सफाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए अलग से बजट भी आवंटित किया जाएगा। सड़कों पर कूड़ा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। नई...