रांची, जून 4 -- मैकलुस्कीगंज, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत मायापुर पंचायत के कोनका गांव में बुधवार को एक 32 वर्षीय युवक विनेश गंझू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना दिन के लगभग 12 बजे की है। मृतक का शव घर के अंदर पाईप से गमछे के सहारे लटका पाया गया। विनेश गंझू मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक के बड़े भाई दिनेश गंझू के अनुसार, मंगलवार शाम को विनेश की पत्नी किरन देवी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी अपने 9 वर्षीय पुत्र कार्तिक और 7 वर्षीय पुत्री कोमल के साथ घर छोड़कर चली गई। इसके बाद से ही विनेश परेशान था और पत्नी-बच्चों की तलाश कर रहा था। बुधवार सुबह करीब 9 बजे वह घर लौटा और कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव: दोपहर लगभग 12 बजे जब परिजनों ने खाना खाने के लिए आवाज दी और कोई उत...