रांची, दिसम्बर 6 -- मैकलुस्कीगंज, प्रतिनिधि। मैकलुस्कीगंज का तापमान लगातार गिरता जा रहा है। शनिवार सुबह न्यूनतम पारा चार डिग्री पहुंच गया। वहीं, अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहा। तापमान नीचे जाने से जमीन पर हर ओर ओस की बूंदें जमीं नजर आईं। सुबह के समय लोग जब घरों से बाहर निकले तो देखा कि पुआल पर ओस की सफेद चादर बिछी हुई थी। हाड़कंपाने वाली ठंड से जनजीवन प्रभावित हो गया है। शाम के समय ठिठुरन और ज्यादा बढ़ जा रही है। सर्दी के सितम से बचने के लिए जगह-जगह लोग अलावा तक का सहारा लेने को विवश हो गए हैं। पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में इसमें और गिरावट दर्ज की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...