रांची, दिसम्बर 5 -- मैकलुस्कीगंज, प्रतिनिधि। मैकलुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान सात डिग्री पहुंच गया है। शुक्रवार की सुबह छह बजे सात डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहा। मैकलुस्कीगंज में अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। सुबह-शाम लोग ठंड से ठिठुरने लगे हैं। वहीं लोग सुबह में देर से घरों से निकल रहे हैं और शाम में जल्द घरों में दुबक जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...