रांची, जनवरी 6 -- मैकलुस्कीगंज, प्रतिनिधि। मैकलुस्कीगंज का तापमान 1.5 डिग्री पहुंच गया है। मंगलवार की सुबह राणा कंट्री कॉटेज में 1.5 डिग्री तापमान मापा गया। मैकलुस्कीगंज में मंगलवार की सुबह छह बजे से कोहरा छाया रहा। कोहरा ऐसा रहा कि सामने कुछ नहीं दिखाई दे रहा था। लगभग पांच पांच घंटे तक कोहरा छाया रहा। जिसके कारण लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी हुई। लोग दिन में भी लाइट जलाकर चलते रहे। वहीं दिन में 11 बजे के बाद धूप निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.