रांची, जनवरी 10 -- मैकलुस्कीगंज, प्रतिनिधि। मैकलुस्कीगंज में ठंड का सितम जारी है, शनिवार को तापमान माइनस एक डिग्री पहुंच गया। शनिवार की सुबह गोर्डन गेस्ट हाउस, लिटिल स्टार अकादमी और राणा कंट्री कॉटेज में माइनस एक डिग्री तापमान मापा गया। सुबह जब लोग घरों से निकले तो चारों तरफ खेत-खलिहान और मैदान में घास सफेद चादर बन गई थी। घास और पुआल पर भी बर्फ जमी हुई थी। कई जगह बाहर में बर्तन में रखा पानी भी जम गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...