रांची, नवम्बर 29 -- मैकलुस्कीगंज प्रतिनिधि। मैकलुस्कीगंज में पिछले पांच दिनों से ठंड बढ़ गई है। शनिवार की सुबह लगभग छह बजे गोर्डन गेस्ट हाउस में लगे तापमान मापक यंत्र से न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं तीन दिन पूर्व मैकलुस्कीगंज का तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लोगों ने बताया कि ठंड का यही आलम रहा तो मैकलुस्कीगंज का तापमान और गिरेगा। पिछले वर्ष भी दिसंबर महीने में काफी ठंड पड़ा था और तापमान शून्य डिग्री तक पहुंच गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...