नई दिल्ली, जून 13 -- गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे से पूरा देश सदमे में है। अहमदाबाद से लंदन की ओर जा रहा विमान टेकऑफ के कुछ मिनटों बाद क्रैश हो गया। फ्लाइट में 242 यात्री मौजूद थे। केवल एक को छोड़कर सभी 241 यात्री इस हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में एकमात्र बचा शख्स विश्वास कुमार रमेश अहमदाबाद फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है। इस हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारवालों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। किसी का बेटा-बहू, किसी की बेटी, किसी के मां बाप, मासूम बच्चे, सब इस फ्लाइट में थे। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि ये फ्लाइट उनके परिवारवालों को जिंदगी भर का गम दे जाएगी। इसी बीच एयर इंडिया पर एक महिला का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कहा, अगर एयर इंडिया वाले मेरे पापा को वापस कर दें तो मैं उन्हें दो करोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.