नई दिल्ली, फरवरी 8 -- सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अमेरिका को 29 रनों से धूल चटाई। भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 161/9 का स्कोर बनाने के बाद अमेरिका को 132/8 पर रोक दिया। सूर्यकुमार को छोड़कर भारत का बैटिंग लाइनअप फ्लॉप रहा और एक समय टीम बहुत कम स्कोर पर सिमटने की ओर बढ़ती दिख रही थी। सूर्या ने उस वक्त मोर्चा संभाला, जब भारत 77 रन पर छह विकेट गंवाकर जूझ रहा था। उन्होंने अपने घरेलू मैदान पर 49 गेंदों में नाबाद 84 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और चार छक्के शामिल हैं। उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया। सूर्या ने बताया कि उन्होंने संकट के समय हिम्मत क्यों नहीं हारी?'मैं ही जानता हूं कि कितने दबाव में था' सूर्यकुमार ने मैच के बाद कहा, ''77 रन पर 6 विकेट गिरने ...