देहरादून | सतीश जोशी ‘सत्तू’, अगस्त 3 -- साहब! मैं चुनाव नहीं जीती हूं,मेरा जीत का प्रमाण पत्र वापस ले लीजिए। पंचायत चुनाव मतगणना के बाद चम्पावत में रिटर्निंग ऑफिसर के सामने आई इस अपील ने हर किसी को हैरान कर दिया। ग्राम प्रधान पद पर जीत का प्रमाण पत्र हासिल करने वाली प्रत्याशी का दावा है कि वह हारी हैं और उन्हें गलती से जीता घोषित किया गया है। मामले में आपत्ति को स्वीकार कर लिया गया है। मामला चम्पावत के सीमांत तरकुली ग्राम प्रधान पद का है। प्रत्याशी काजल बिष्ट का दावा है कि मतगणना में वह अपने प्रतिद्वंद्वी सुमित कुमार से तीन मतों से हार गईं। वह मतगणना स्थल से बाहर निकल गईं। शाम को समर्थक ने फोन किया कि लाउडस्पीकर पर काजल बिष्ट को प्रमाण पत्र लेने के लिए बुलाया जा रहा है। वह लौटीं तो उन्हें विजेता होने का प्रमाण पत्र दिया गया। काजल का दावा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.