नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- सार्वजनिक मंच पर मुस्लिम महिला का नकाब हटाने की कोशिश कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चौतरफा घिर गए हैं। वहीं अब नीतीश की पार्टी के साथ केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के नेता भी नीतीश कुमार का बचाव कर निशाने पर आ गए हैं। गुरुवार को नीतीश कुमार के बचाव में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की एक टिप्पणी को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गिरिराज सिंह के बयान की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा को आड़े हाथों लिया है। उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि अगर किसी मुस्लिम नेता ने हिन्दू महिला का घुंघट उठाया होता, तो बीजेपी ने बड़ा हंगामा खड़ा कर दिया होता। हिजाब विवाद और बीजेपी की प्रतिक्रिया पर बोलते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पार्टी से इससे बेहतर की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने एक बयान में...