मथुरा, जनवरी 31 -- सपा के राज्य सभा सांसद राम गोपाल यादव शुक्रवार को गोवर्धन स्थित हनुमान बाग आश्रम पहुंचे। यहां प्राचीन हनुमान जी के दर्शन कर संत सियाराम दास महाराज से आध्यात्मिक चर्चा कर आशीर्वाद लिया। सियाराम दास महाराज ने उन्हें प्रसाद भेंट किया। शुक्रवार को प्रो. रामगोपाल यादव हनुमानबाग आश्रम में हनुमान जी के वार्षिक उत्सव में सामिल होने पहुंचे। उन्होंने भाजपा सरकार को सनातन विरोधी करार देते हुए आरोप लगाया कि वह सनातन धर्म का अपमान कर रही है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपनी धार्मिक आस्था बताते हुए कहा, वह तो हनुमान जी के भक्त हैं। संत सियाराम दास महाराज की प्रशंसा करते हुए उन्हें सच्चा संत बताया और कहा कि उनमें कोई दिखावा नहीं है। उन्होंने अन्य तथाकथित धर्मगुरुओं पर तंज कसते हुए कहा कि आज के दौर में कई 'प्रोफेशनल' लोगों ने डेरा डा...