लखीसराय, जनवरी 10 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रसिद्ध शिव मंदिर अशोक धाम परिसर में शनिवार से आयोजित नौ दिवसीय मानस शृंगी ऋषि रामकथा के आठवें दिन शुक्रवार विश्व ख्याति प्राप्त कथावाचक मोरारी बापू योग और रामकथा के महत्व से प्रवचन को आरंभ किया। उन्होंने स्वास्थ्य के लिए सभी लोगों को अनिवार्य रूप से सुबह में नियमित योग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा योग को गुफाओं से निकाल करके, ग्रंथों से निकाल करके सब के बीच मैदान में लाकर एक ऋषि ने योग ऋषि ने प्रयोग किया सफल हुआ वो हमारे पूज्य बाबा रामदेव हैं, और आगे भी करते रहेंगे। हालांकि उन्होंने कहा मैं योगा नहीं प्रयोगा करता हूं। मगर आप सभी को योग करना चाहिए। योग आरोग्य के लिए बहुत जरूरी है। सभी को सुबह-सुबह योग करना चाहिए। मैं तो तीन या चार घंटे व्यास पीठ पर बैठता हूं उसी में मेरा सभी योग ह...