नई दिल्ली, फरवरी 9 -- बिहार विधानसभा में बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने अपनी पार्टी के नेता और स्वास्थ्य मंत्री के उत्तर को सिरे से खारिज कर दिया। अलीनगर की विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने क्षेत्र के एक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर सदन में सवाल पूछा था। इस पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे की ओर लिखित जवाब आया था। पूरक प्रश्न के दौरान मैथिली ने कहा कि जो उत्तर दिया गया है उसका तथ्य वास्तविकता से बिल्कुल परे है। मंत्री जी चाहें तो फिर से जांच करा लें। मैथिली ठाकुर जब बोल रही थीं तब पूरा सदन चुपचाप सुन रहा था। जानी मानी लोक गायिका मैथिली ठाकुर दरभंगा के अलीनगर विधानसभा का प्रतिनिधित्व करती हैं। सदन में उन्होंने अपने क्षेत्र के एक जर्जर भवन वाले अस्पताल की बदहाली पर पर स्वास्थ्य विभाग की निद्रा पर सवाल उठाया था। विभाग की ओर से उसका लिखित जवाब दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.