नई दिल्ली, जनवरी 2 -- बॉलीवुड के जाने माने राइटर जावेद अख्तर हमेशा ही अपने बयानों के चलते सुर्खियां में बने रहते हैं। कई बार जावेद को उनके इसी बयानों के चलते उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। ऐसे में अब जावेद अपने एक वीडियो को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। लेकिन जावेद अपने ही वीडियो को देखकर भड़क गए हैं। जावेद का ये वीडियो रियल नहीं बल्कि उनका डीपफेक वीडियो है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब जावेद ने एक पोस्ट शेयर कर इस पर लीगल एक्शन लेने की चेतावनी तक डे डाली है। आइए जानते हैं क्या लिखा पोस्ट में...मैं भगवान की शरण में चला गया हूं... दरअसल, जावेद अख्तर ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक लंबा नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने कथित वीडियो पर सफाई दी। जावेद ने अपने पोस्ट में लिखा, 'एक फेक वीडियो सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें मेरी नकली कंप्यूट...