रायपुर, फरवरी 8 -- छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भूपेश बघेल ने अपने खिलाफ दर्ज केसों को केंद्र सरकार की साजिश बताया है और इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर दबाव की राजनीति करने का आरोप लगाया है। बघेल का कहना है कि एक-दो बार मोदी जी और अमित शाह जी ने मुझे मिलने के लिए बुलाया था, वहां उन्होंने मुझे मदद की पेशकश की। लेकिन तब मैं समझ नहीं पाया कि आखिर वो बदले में मुझसे क्या चाहते हैं, इसलिए जब भी मैं उनसे मिलकर आता था तो उसके कुछ दिन बाद ईडी व अन्य एजेंसियों के नए छापे पड़ जाते थे। बघेल ने यह बात कांग्रेस के पूर्व नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल से उनके यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कही।वो पूछते- आपकी मदद कैसे करें? इंटरव्यू के दौरान कपिल सिब्बल ने ...