नई दिल्ली, मई 15 -- भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर बदले हुए नजर आ रहे हैं। गुरुवार को कतर में अमेरिकी फौजियों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, "मैं नहीं कहना चाहता कि मैंने किया, पर मैंने जरूर मदद की कि भारत और पाकिस्तान के बीच का मामला सुलझे। मामला काफी बिगड़ रहा था और दोनों तरफ से मिसाइलों से हमला किसी भी वक्त हो सकता था, लेकिन हमने उसे शांत कराया।" ट्रंप का ये हालिया बयान भारत के ऐतराज के बाद सामने आया है। ट्रंप ने दावा किया कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जब भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया, तो मामला युद्ध की तरफ बढ़ रहा था। लेकिन अमेरिका की कोशिशों से 10 मई को दोनों देशों के बीच युद्धविराम का ऐलान हो सका।ट्रंप के दावे को भारत ने दिया था नकार हालांकि, भारत ने इस दावे को पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.