नई दिल्ली, मार्च 12 -- आमिर खान ने अपने करियर के शुरुआत में कई सारी गलतियां की हैं। उन्होंने खुद ये बात मानी है। उन्होंने हाल ही में लेखक-गीतकार जावेद अख्तर को दिए इंटरव्यू में बताया कि जब उनकी पहली फिल्म 'कयामत से कयामत तक' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तब वह रातोंरात स्टार बन गए थे। उनके पास लगभग 300 से 400 फिल्मों के ऑफर आए थे। आमिर खान ने कहा, 'उस वक्त एक्टर एक साथ 30 से 50 फिल्में साइन कर लेते थे। अनिल कपूर ने 33 फिल्में साइन की थीं। ऐसे में मैंने भी एक साथ 9-10 फिल्में साइन कर लीं। हालांकि मुझे ये बात बाद में समझ आई कि जिन डायरेक्टर्स के साथ मैं काम करने का सपना देख रहा था उनमें से किसी ने भी मुझे रोल ऑफर नहीं किया था। मैं घर जाकर रोने लगा।' आमिर खान ने आगे कहा, 'एक साथ 9-10 फिल्मों को साइन करने का असर मुझे अगले कुछ सालों में दिखा। मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.