नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और महान विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को टीम के ही एक खिलाड़ी ने अपना क्रिकेटिंग फादर बताया है। ये खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके के पेसर मथीशा पथिराना हैं। मथीशा पथिराना ने आईपीएल 2022 में डेब्यू किया था। वे एडम मिल्ने के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम से जुड़े थे और इसके बाद से लगातार सीएसके के लिए खेल रहे हैं। मथीशा पथिराना उन खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किया था। सीएसके द्वारा जारी एक डॉक्यूमेंट्री में, पथिराना की मां ने 2008 में आईपीएल की शुरुआत के बाद से सीएसके के दिग्गज धोनी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, "धोनी के बारे में कोई शब्द नहीं है। वास्तव में भगवान की तरह। मथीशा, जिस तरह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.