अमरोहा, मई 22 -- चीनी मिल कर्मी ने फांसी लगाकर जान दे दी। बीमार होने के कारण कई दिन की छुट्टी के बाद ड्यूटी से बेवक्त घर लौटकर अचानक उठाए गए आत्मघाती कदम ने परिजनों में कोहराम मचा दिया। आत्महत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराए और बाद में शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों ने चीनी मिल अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर गर्वी में पेशे से किसान अनिल कुमार का परिवार रहता है। उनका 35 वर्षीय बेटा गौरव बीते पांच साल से संभल जिले की असमोली चीनी मिल में पाइपलाइन फीडर के पद पर नौकरी कर रहा था। उसके परिवार में पत्नी प्रीति के अलावा तीन बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि बीते कई दिन से गौरव का स्वास्थ्य काफी खराब चल रहा था लिहाजा उसने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.