नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- उत्तर पूर्व दिल्ली के नंदनगरी में सोमवार सुबह एक चाकूबाजी की एक खौफनाक घटना को अंजाम दिया गया। एक सनकी आशिक ने 20 साल की लड़की को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। बातचीत बंद होने से बौखलाए लड़के ने उस समय लड़की को मौत के घाट उतार दिया जब वह समोसे लाने के लिए घर से बाहर निकली थी। हत्या को अंजाम देने के बाद लड़की गली में चिल्लाने लगा- मैंने मार दिया, मैंने मार दिया। आरोपी की पहचान 23 साल के आकाश के रूप में हुई है। सफाई कर्मचारी के रूप में काम करने वाले आकाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना सुबह करीब 10.30 बजे की है। ताबड़तोड़ वार से जख्मी लड़की को तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। नंद नगरी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल की जांच की है। लड़की के...