नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- यूपी की कैसरगंज सीट से भाजपा के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह अपने पहले कविता पाठ को लेकर चर्चा में हैं। यह कविता उन्होंने नोएडा में हुए एक कार्यक्रम में मंच से पढ़ी थीं। इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपने दोनों भाइयों को 'बाहुबली' बता दिया था। बेटी की कविता पाठ के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का भी एक बयान चर्चा में है। इसमें वह बेटी की खुलकर तारीफ कर रहे हैं। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि हमारी बेटी पढ़ी-लिखी हैं। संजीदा हैं। उनको कविता का बहुत अच्छा शौक है। वह पहली बार काव्य पाठ में गई थी इसलिए थोड़ी हिचकिचाहट थी। लिखती अच्छा हैं। इसी के साथ बृजभूषण ने बेटी शालिनी सिंह के दिल्ली यूनिवर्सिटी से चुनाव लड़ने वाला रोचक किस्सा भी सुनाया। उन्होंने कहा कि उ...