रायपुर, अप्रैल 25 -- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को जब आतंकी हमला हुआ तो छत्तीसगढ़ के व्यापारी दिनेश मिरानिया भी अपने परिवार के साथ वहीं पर थे। वह अपनी और दो बच्चों के साथ वैष्णों देवी मंदिर के दर्शन करने और कश्मीर घूमने गए थे। हादसे के वक्त पत्नी और उनका बेटा अलग थे जबकि उनके साथ उनकी बेटी थी। इस बारे में जानकारी उनकी पत्नी ने दी। उन्होंने कहा, वहां जाकर मैंने अपनी दुनिया उजाड़ ली। इसी के साथ उन्होंने अपने पति को शहीद का दर्जा दिए जाने की भी मांग की है। उन्होंने हमले के बारे में बताते हुए कहा, ऐसा तो हम सिर्फ फिल्मों और खबरों में देखते थे, कभी खुद न्यूज नहीं बनना चाहते थे। हम दो बजे तक वहां से निकलने वाले थे लेकिन मेरी बेटी कुछ एक्टिविटी करनी थी इसलिए हम रुक गए। उन्होंने कहा, जब हमला हुआ तो मैं वॉशरूम गई हुई थी। मेरा फॉन और पर्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.