मऊ, मई 13 -- मधुबन। थाना क्षेत्र के इटौरा बीबीपुर में मेड़ बांधने का झांसा देकर बुलाने तथा मारपीट कर घायल करने का आरोप नुरूल्लाहपुर निवासी एक व्यक्ति ने लगाया। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन आरोपितों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। योगेन्द्र यादव का आरोप है कि इटौरा बीबीपुर निवासी जय बहादुर यादव खेत पर मेड़ बांधने का बहाना कर इसके भाई राधेश्याम यादव निवासी नुरूल्लाहपुर को बुलाया। वहां पहले से घात लगाए दिनेश यादव और अवधेश यादव के साथ ही जय बहादुर यादव इसे लाठी डंडा से मारपीट कर अधमरा कर दिया। आस-पास भैंस चरा रहे चरवाहों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचे तो हमलावर जान मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के भाई योगेन्द्र यादव की तहरीर पर तीन आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओ में नामजद मुकदमा पंजीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.