नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- आतंकवादी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण के बाद भारत को जल्द ही एक और सफलता मिल सकती है। खबर है कि बड़ा घोटाला कर भागे भगोड़े कारोबारी मेहुल चौकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। खास बात है कि यह गिरफ्तारी ऐसे समय पर हुई है, जब भारत सरकार की ओर से उसे प्रत्यर्पित करने का अनुरोध किया गया है। वह कथित तौर पर पत्नी के साथ बेल्जियम में रह रहा था। हीरा कारोबारी चौकसी PNB यानी पंजाब नेशनल बैंक में हुए 13 हजार 500 करोड़ रुपये से ज्यादा के फ्रॉड मामले में वांचित है। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि CBI और ED जैसी केंद्रीय एजेंसियों के अनुरोध पर चौकसी को गिरफ्तार किया गया है। खबर है कि उसकी पत्नी प्रीति चौकसी बेल्जियम की नागरिक है।फर्जी दस्तावेज दे रहा था चौकसी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.