सीतामढ़ी, मई 14 -- सीतामढ़ी, संवाद सूत्र। मेहसौल थाना क्षेत्र के नाहर चौक एवं शांति नगर चौक से दिनदहाड़े दो बाइकों की चोरी हो गयी। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा हैं। घटना दोपहर एक बजे की है। शहर के शांति नगर स्थित एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत एक कर्मी राजकुमार शर्मा के पुत्र करण कुमार की ऑफिस के बाहर से ही गाड़ी चोरी हो गई है। वहीं दुसरा मामला रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी नूर मोहम्मद के पुत्र मोहम्मद शहजाद की बाइक चोरी हुई है। वे शहर के नाहर चौक के समीप एक निजी क्लिनिक में पत्नी का डिलेवरी कराने के लिए आया था। मामले में मेहसौल थाने में आवेदन देकर इसकी शिकायत दर्ज कराई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.