नैनीताल, फरवरी 8 -- भीमताल। ग्राफिक एरा भीमताल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा रविवार को भीमताल के प्राथमिक विद्यालय मेहरागांव में सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया। जिसमें 100 एनएसएस स्वयंसेवक सामुदायिक सेवा, सामाजिक जागरूकता और अनुभवात्मक शिक्षण में सहभागिता कर रहे हैं। पहले दिन राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेहरागांव के प्रधानाचार्य विजेंद्र सिंह मौजूद रहे। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमित मित्तल और संतोषी सेन गुप्ता ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करते हुए शिविर के उद्देश्यों की जानकारी दी। साथ ही सेवा, अनुशासन, संवेदनशीलता और सक्रिय नागरिकता के महत्व पर जोर दिया। शिविर के अंतर्गत सफल नामांकन अनुपात में वृद्धि, लैंगिक संतुलन को बढ़ावा, प्राकृतिक संसाधनों की सीमितता के प्रति जागरूकता, ऊर्जा साक्षरता और ग्रामीण खेलों के प्रोत्साहन जैसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.