नई दिल्ली, फरवरी 14 -- आपने आज तक शादियों में बिन बुलाए मेहमानों के बारे में सुना होगा लेकिन क्या आपने सूट-बूट वाले चोरों के बारे में सुना है जो आपकी आंखों के सामने आपके कीमती सामान पर हाथ साफ कर सकते हैं। अगर नहीं तो ये खबर पढ़ लीजिए। जयपुर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक सूट-बूट वाला चोर मंच से दुल्हन का बैग ले उड़ा। इस बैग में करीब 4 लाख रुपये नकद और कीमती गहने रखे थे। घटना 7 फरवरी को जगतपुरा स्थित 'चंदन वन' मैरिज गार्डन में हुई। जब शादी का जश्न अपने शबाब पर था और मेहमानों की भीड़ उमड़ी हुई थी, तभी एक शख्स ने बड़ी चालाकी से मेहमानों के बीच अपनी जगह बनाई और स्टेज तक जा पहुंचा।मेहमान की तरह हुआ तैयार और ले उड़ा बैग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा ह...