गाजीपुर, फरवरी 5 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था की जनजागरण यात्रा का 62वां पड़ाव अल्मेदपुर निन्दीपुर में रहा। संत पंकज महाराज ने सत्संग में कहा कि यदि सभी लोग अपना काम मेहनत और ईमानदारी से करें तो यह देश स्वर्ग बन सकता है। उन्होंने समाज में नैतिकता और कर्तव्यनिष्ठा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने आत्मा-परमात्मा के गूढ़ रहस्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मनुष्य शरीर हमें क्यों मिला है और इसे पाने का उद्देश्य क्या है। उन्होंने जन्म-मरण के चक्र और चौरासी लाख योनियों में जीव की यात्रा का उल्लेख किया, जिसके बाद मालिक की दया से यह मनुष्य शरीर प्राप्त हुआ है। कहा कि यह मनुष्य शरीर ही जीव के अपने असली घर अर्थात मोक्ष जाने का द्वार है, जिसका भेद केवल संत महात्माओं को ज्ञात है। उन्होंने कहा कि हमारा सबसे बड़ा दुश्मन हमा...