बेगुसराय, फरवरी 13 -- चेरियाबरियारपुर। मेहनत इतनी ख़ामोशी से करो ताकि सफलता शोर मचा दे। फिर किसी को कुछ बताने और समझाने की कोई जरूरत नहीं पड़े। ये बातें मंझौल के संस्कृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष डॉ सुरेश राय ने कहीं। वे विद्यालय की 13वीं वर्षगांठ पर मुख्य अतिथि के तौर पर बच्चों को संवोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बच्चों के चेहरे की मुस्कान शिक्षा की गुणवत्ता को बता देती है। अर्थ के बिना अध्यात्म अधूरा है। जो लोग यज्ञ करने में सक्षम नहीं है। वे एक पौधा लगा दें। लेकिन उससे भी बड़ा यज्ञ करना है तो एक स्कुल खोल दें। कहा कि अच्छी और सच्ची शिक्षा दीजिये। फिर देखिए समाज और राष्ट्र कितना आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि बुके देने का परम्परा खत्म होना चाहिए अब बुके की जगह बुक देने की परम्परा कायम कर इस विद्यालय...