एटा, फरवरी 2 -- मेहता पार्क स्थित एक घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। धुंआ निकलना पर जानकारी हुई। दमकल विभाग को सूचना देने के साथ ही गृहस्वामी, पड़ोसी आग बुझाने में जुट गए। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी मिलते ही नगर पुलिस भी पहुंच गई और मामले में जानकारी ली है। शहर के मेहता पार्क निवासी कौशल कुमार ने बताया कि रविवार शाम को तीसरी मंजिल पर बने कमरे में शार्ट सर्किट से आग लग गई। परिवार के सभी सदस्य नीचे थे। कमरे से धुंआ निकलता देख हड़कंप मच गया। पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। जानकारी पर दमकल विभाग की गाड़ी भी पहुंच गई। बताया जा रहा है कि आग से ढ़ाई लाख का सामान जल गया है। गनीमत रही कि तीसरी मंजिल पर घर का कोई सदस्य नहीं था। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल क...